छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली महिला को बनाया पार्षद प्रत्यासी

जांजगीर चाम्पा – अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने एक गुपचुप बेचने वाली महिला संतोषी कैवर्त्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीएम साय के सलाहकार पंकज कुमार झा ने कहा, चाय वाले महापौर के बाद अब गुपचुप बेचने वाली बहन संतोषी कैवर्त्य को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी बनी हैं संतोषीजी। 

बता दें कि भाजपा ने 25 जनवरी को अधिकृत अध्यक्ष और पार्षदों की अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा के चुनावी दावेदार ने अपने समर्थकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि वे शहर की बेहतर सेवा के लिए तैयार हैं और उनकी पार्टी ही विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है।

See also  बच्चों को कंधे पर बिठाकर स्कूल पहुंचा रहे ग्रामीण, गांव तक नहीं पहुंचता एंबुलेंस 

Related Articles

Leave a Reply