छत्तीसगढ़

शिक्षक की शर्मनाक हरकत: मोबाइल चोरी करते दूसरी बार CCTV में कैद हुए मास्टर साब, FIR दर्ज

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में विकासखंड के सांगली प्राथमिक शाला मे पदस्थ शिक्षक राधेश्याम नेताम की शर्मनाक हरकत फिर सामने आई है। जहां शिक्षक ने दूसरी बार एक दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। व्यवसायी की रिपोर्ट पर मोहला पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर लिया है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

दरअसल, 31 दिसंबर को मोहला स्थित दीप कंप्यूटर में आरोपी शिक्षक राधेश्याम नेताम पैसे ट्रांजेक्शन कराने के बहाने दुकान में पहुंचा था। पहले काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को बातचीत में उलझाया और काउंटर पर रखे मोबाइल पर नजर जमाए रखा। जैसे ही दूसरा ग्राहक आया और कर्मचारी व्यस्त हुआ, आरोपी पीछे के गेट से मोबाइल चुपचाप उठाकर फरार हो गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

दुकान कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद मे कंप्यूटर संचालक के द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच उपरांत शिक्षक एप्पल मोबाइल चुराते हुए कैद हुआ। जिसकी शिकायत मोहला थाने में की गई परंतु लेनदेन में मामला दबा दिया गया था। इधर 14 जनवरी को शिक्षक राधेश्याम नेताम ने फिर से मोहला स्थित बघेल परिवाहन सुविधा केंद्र से शटर खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर किया है। चोरी की उक्त घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। संचालक ने गुरुवार सुबह मोहला थाने में शिकायत करने के उपरांत पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply