छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय सतनाम सेना महिला प्रकोष्ठ की बैठक 17 जनवरी को

आदर्श नगर में होगी आयोजित

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना रायपुर जिला के द्वारा सतनाम सेना महिला प्रकोष्ठ की बैठक 17 जनवरी 2023 मंगलवार को सतनाम भवन आदर्श नगर मोवा में आयोजित होगी।
बैठक सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार के संस्थापक जीवतारणहारगुरु गुरु सोमेश बाबा और अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराजगुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन व उनकी उपस्थिति में बैठक आयोजित होगी। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी इनमें कैलेंडर, संगठन विस्तार, धर्मगुरुओं के आदेशानुसार विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा किया जाएगा।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply