छत्तीसगढ़

गहरे कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग की टीम कर रही रेस्क्यू

अंबिकापुर. सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरगा खेजुरपारा गांव में सोमवार सुबह एक हाथी गहरे कुएं में गिर गया. घटना की सूचना पर वन विभाग मौके टीम मौके पर पहुंची है. फिलाहल हाथी का रेस्क्यू करने में टीम जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, किसान के घर के पास से गुजरते हुए हाथी सकरे रास्ते पर जा रहा था. रास्ते के किनारे मिट्टी का पुराना कुआं बना हुआ था. फिसलन भरे रास्ते पर हाथी का पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर पड़ा. हाथी के गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फॉरेस्ट टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

See also  रोजी-रोटी के लिए आंध्र प्रदेश पलायन करने वाली कमार जनजाति की महिला की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप…

Related Articles

Leave a Reply