छत्तीसगढ़

कावेरी इंडस्ट्रीज में लगी आग: 5 किलोमीटर दूरी से दिखाई दे रहा काले धुंए का गुबार, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी के कावेरी इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 5 किलोमीटर तक काला धुआं दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी मिलने ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डामर और ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले ही इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  कॉलेज की परीक्षा में मोबाइल और ब्लूटूथ से नकल, 10 परीक्षार्थी पकड़ाए, बाहरी व्यक्ति कर रहा था ड्यूटी, विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply