छत्तीसगढ़

बेबीलोन टावर में भीषण आग: ऑफिस और रेस्टोरेंट में फंसे थे 47 लोग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया सुरक्षित

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में भीषण आग लगने से 47 लोग बिल्डिंग में फंसे थे, जिन्हें लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने की है।

घटना की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि शीशे की बिल्डिंग होने की वजह से ख़तरा डबल हो गया था। कुछ जगहों को तोड़कर धुआं को बाहर निकाला गया। अच्छी बात यह रही कि हमारे SDM कुमार चौबे तत्काल मौक़े पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम के साथ बेबीलॉन टावर के अंदर गए।

See also  शिक्षा के अधिकार में नए नियम ने कराई कटौती : 24 हजार सीटें घटी, सिर्फ 19 हजार सीटों पर दाखिला

उन्होंने बताया कि घटनास्थल में अफ़रातफ़री के बीच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और टैरेस में भेजने का काम किया गया। SDRF, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने कड़ी मेहनत की तभी लोगों की जान बच पाई है।

बता दें कि Babylon Tower के तीसरे माले में आग लगी थी। यह आग बी विंग में लगी, जिसके चलते टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेबीलॉन टावर के बी विंग में भी कुछ ऑफिस स्थित हैं. वहां भी कुछ लोग फंसे हुए थे. उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया।

See also  धान की रकम लेकर लौट रहे किसान से लूट, दो मिनट में ढाई लाख लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, इलाके में सनसनी 

Related Articles

Leave a Reply