छत्तीसगढ़

लिव इन में रह रही गर्भवती प्रेमिका पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला, गुस्साई बड़ी बहन ने युवक का दांत तोड़कर पुलिस को सौंपा

भिलाई

पांच साल से पे्रमिका को अपनी पत्नी बनाकर युवक ने रायपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रखा। अब चरित्र पर शंका कर विवाद किया और प्रेमी ने प्रेमिका के सीने में चाकू घोंप दिया। वह जमीन पर गिर गई। उसकी चीख सुनकर उसकी बड़ी बहन वहां पहुंची। अपनी बहन की हालत देख उसने उसके प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी रत्नाकर बेहरा के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। स्मृतिनगर चौकी प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया कि घटना शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात डेढ़ बजे की है। दीनदयाल कालोनी निवासी एक महिला ने शिकायत की। उसकी बहन सोनम सोलंकी (30 वर्ष) का प्रेमी रत्नाकर बेहरा घर पर आया था। पांच साल से आरोपी रत्नाकर बेहरा के साथ बहन रायपुर में लिव इन रिलेशन में रहती थी। रत्नाकर ऑटो चलाकर जीवनयापन कर रहा था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। इसी वजह से सोनम उसके साथ बड़ी बहन के यहां रहने के लिए आई थी। पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात जब वह सोने चली गई तो उसकी बहन और उसके प्रेमी रत्नाकर बेहरा दोनों आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान रत्नाकर ने अपनी प्रेमिका के चरित्र शंका के चलते आरोप लगाया कि रात भर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रत्नाकर ने बटनदार चाकू निकाला और सोनम के सीने में घोप दिया। उसकी बहन दौड़कर आई तो देखी वह खून से लथपथ घायल जमीन पर पड़ी थी। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रत्नाकर ने चाकू से अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमाला किया तो उसके बहन के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। उससे वजह पूछा। इसके बाद गर्भवती पर जानलेवा हमला से क्रोधित परिवार वालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके दांत टूटे और सिर पर चोट आई है। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply