रायपुर

Nda मीटिंग में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सांसद, मोदी 3.0 सरकार में बढ़ सकती है प्रदेश की भागीदारी

दिल्ली/रायपुर

एनडीए दल का नेता चुने जाने के बाद अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं.इसके लिए संसदीय दल की बैठक दिल्ली में हुई.जिसमें एनडीए के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना.इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से जीते हुए सांसद भी पहुंचे हैं. इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपने-अपने दलों का ना सिर्फ समर्थन दिया,बल्कि नरेंद्र मोदी को देश का अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया.

राष्ट्रपति के पास देंगे समर्थन का पत्र : नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए के सांसद राष्ट्रपति को अपने समर्थन का पत्र सौंपेंगे.समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को देश के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेंगे.

See also  डीएमएफ घोटाला : रानू-माया सहित 10 की 24 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क

छत्तीसगढ़ ने दिए 10 सांसद : आपको बता दें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के अपनी रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है.यहां की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर ही संतोष करना पड़ा है. गुरुवार को राजधानी रायपुर में बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में जीते हुए सांसदों को सीएम विष्णुदेव साय और संगठन के नेताओं ने बधाई दी.

आपको बता दें कि एनडीए ने 293 लोकसभा सीटें जीतीं हैं. जिसमें से बीजेपी ने अकेले 240 सीटें जीतीं. इस बार बीजेपी को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान भी हुआ है. यूपी,तमिलनाडू,बंगाल और महाराष्ट्र की बदौलत इंडिया ब्लॉक ने 232 सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी चुनौती दी थी. इस बार कांग्रेस भी 99 सीटें जीतकर गदगद है.

See also  CM साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया

Related Articles

Leave a Reply