छत्तीसगढ़

सड़क हादसा- खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, CF जवान की मौके पर मौत

कोटा

एक सड़क हादसे की खबर आई है। बेलगहना मार्ग के गुरुद्वारा के पास खड़ी ट्रक से बाईक जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। इस बात की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को कोटा हॉस्पिटल लेकर पहुँची। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिव नारायण पोर्ते ग्राम सेमरिया निवासी सुबह अपने घर से काम के लिए बाहर गया हुआ था। जब वह देर शाम आपने घर जा रहा था। तब कोटा नगर के गुरुद्वारा के पास पहुचा था कि कोटा FCI गोदाम में माल खाली करने आई ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। जिसमे से एक ट्रक MP 21 H 1645 से शिव नारायण टकरा गया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी और तत्काल उसे लेकर कोटा हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ डियुटी डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद शिव को मृत घोषित कर दिया। कोटा पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों दी जिसके बाद मृतक के परिजन कोटा हॉस्पिटल पहुँच गए है। रात हो जाने के वजह से पोस्टमार्टम नही हो पाया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक CF का जवान था जोकि बीजापुर से 50 किलोमीटर अंदर पदस्थ था जो 15 पहले से छुट्टी में अपने घर सेमरिया आया हुआ था।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply