छत्तीसगढ़

प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटकती मिली दोनों की लाश

जीपीएम । छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी है, बताया जा रहा है कि यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने बीते यानी रविवार की रात घर से भागकर गांव के पास खेत से लगे पेड़ में फंदे पर लटककर अपनी सुसाईड कर लिया,वहीं ग्रामीणों ने फंदे पर लटकती युवक, युवती की लाश को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरु कर दी है, दरअसल गौरेला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नेवसा के आश्रित गाँव मंदरवानी निवासी युवक,युवती रात के समय घर से खाना खाकर परिजनों को बिना कुछ बताये कहीं चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने दोनों की तलाशी शुरु कर दी फिर भी कहीं कुछ पता नहीं चला।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

वहीं सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली कि नेवसा गांव के खेत के पास पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं पुलिस के अनुसार दोनों बालिग बताये जा रहे हैं और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply