छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी फिर पकड़ा गया, थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तेजी का परिचय देते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महावीर कंवर, जो अनाचार के मामले में न्यायालय में पेशी पर था, बीते शनिवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अनाचार मामले में वारंटी था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी महावीर कंवर पिता बलराम कंवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटनाई, थाना अकलतरा, के खिलाफ अनाचार का गंभीर मामला दर्ज है। आरोपी की पेशी माननीय न्यायालय अकलतरा में जारी थी।

फरार होने के बाद पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में शनिवार रात एक विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की जा रही थी। इसी दौरान महावीर कंवर पकड़ा तो गया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

इसके बाद पूरे जिले की पुलिस सतर्क कर दी गई।

विभिन्न स्थानों पर टीम रवाना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में फरार वारंटी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम भेजी गई। लगातार पेट्रोलिंग और खोजबीन के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर कंवर अपने गांव कटनाई के खेतों के पास छिपा हुआ है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply