छत्तीसगढ़

बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस व ट्रक में भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल

बिलासपुर जिले के तखतपुर-पथरिया मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुंगेली से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply