छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जांजगीर-नैला। नगर में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। पूर्व में आयोजित विभिन्न बैठकों में शोभायात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसके अनुरूप कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

श्री राम जन्म महोत्सव के दिन नैला रेलवे स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के पीछे स्थित श्री राम मंदिर से सायं 4 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस भव्य शोभायात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बालक-बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा का प्रारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य सुसज्जित रथ से हुआ, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। रथ को झूमर वाली रोशनी से सजाया गया था, जिसमें लगभग 30 सदस्यों का दल सम्मिलित था।

See also  ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

लाइव भजन आर्केस्ट्रा रहा विशेष आकर्षण

शोभायात्रा का एक विशेष आकर्षण लाइव भजन आर्केस्ट्रा रहा, जो खुली ट्रॉली में सवार होकर भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति देता हुआ यात्रा के साथ चल रहा था। इसके पीछे मातृशक्ति के रूप में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बहनें श्रद्धा भाव से शामिल हुईं। इसके पश्चात बिलासपुर की प्रसिद्ध अमन बैंड पार्टी ने शोभायात्रा में चार चांद लगाए। बैंड द्वारा प्रस्तुत श्री राम से जुड़े भजन और गीतों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए।

See also  LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

पारंपरिक परिधान में शामिल हुए पुरुष एवं युवा

शोभायात्रा में शामिल पुरुष एवं युवा वर्ग धोती-कुर्ता एवं कुर्ता-पायजामा जैसे पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। शोभायात्रा में पवन पुत्र हनुमान की आकर्षक वेशभूषा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह शोभायात्रा नैला रेलवे स्टेशन स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर नेताजी चौक, अकलतरा चौक, कचहरी चौक जांजगीर होते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (पुलिस कंट्रोल रूम) पहुंची।

See also  छत्तीसगढ़ में LPG की आपूर्ति पर लगी लिमिट, किसे मिलेगी पहले गैस, जान लें बुकिंग के नए नियम

सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा का समापन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जांजगीर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम एवं हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply