छत्तीसगढ़

शादी में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 2 की मौत, 37 घायल

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में हुए एक भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

See also  छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की वजह माना जा रहा है.

सोमवार को भी एक ओवर लोडेड ट्रैक्टर में सवार करीबन 50 ग्रामीण मेले में शामिल होने जा रहे था. ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों ही हादसे ओवरलोड की वजह से हुए हैं.

See also  APK फाइल भेजकर मोबाइल किया हैक, फिर खाते से उड़ा दिए 9,00,000 रुपए, UP से शातिर आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply