छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पटवारी का 300 रु रिश्वत मांगने का वीडियो आया सामने कहा- “मेरे एक साइन से जिंदगी बार खाओगे”

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद के पटवारी पदुम लाल भगत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे राशन कार्ड में हस्ताक्षर करने को लेकर ग्रामीण से 300 रु की रिश्वत मांग की जा रही है। पूर्व में भी पटवारी को अपर कलेक्टर ने सस्पेंड किया था।

मिली जानकारी अनुसार,नगर पंचायत खरौद में पदस्थ पटवारी पदुम लाल भगत विवादो में घिरे रहते है। एक ग्रामीण जोकि अपना राशन कार्ड बनवाने गया हुआ था। जिसमे पटवारी की हस्ताक्षर की जरूरत थी वह पटवारी के पास पहुंचा और राशन कार्ड बनने की बता कही। जिसमे पटवारी साहब ने यह कहा की मेरे एक साइन से तुम जिंदगी भर फ्री में चावल खाओगे और तुम्हे 300 रु देने को बोल रहा हु तो क्यों तकलीफ हो रही है। दो राशन कार्ड का 600 रु लगेगा यह शब्द वीडियो में रिकॉड हुआ है।

See also  फिर महंगा हुआ तेल, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रायपुर में 105 रुपए के पार

पूर्व में भी पटवारी को किया गया था सस्पेंड..

गौरतलब है कि धान खरीदी के समय अपर कलेक्टर निरीक्षण के लिए खरौद पहुंचे हुए थे। उस समय पटवारी शराब पीकर घर में सो रहा था। जिसपर सस्पेंड किया गया था अभी महज 2 से 3 माह हुए है पटवारी को बहाल हुए और नया कारनामा सामने आया है।

See also  नहर किनारे मिली युवक की लाश, पास ही पड़ी थी महुआ शराब, जांच में जुटी पुलिस

अपर कलेक्टर ने एसडीएम पामगढ़ को कार्यवाही के दिए निर्देश…

अपर कलेक्टर एसपी वैध ने पैसे लेने की वीडियो को लेकर कहा की पामगढ़ एसएमडी से सूचना मिली की पटवारी का पैसे मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर अपर कलेक्टर ने तत्काल वीडियो की जांच पड़ताल कर पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करे।

See also  करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा, “ऑपरेशन हंट” में 3 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता

Related Articles

Leave a Reply