छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा : हाइवा और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत

नवापारा-राजिम। सोमवार की देर रात रायपुर जिले के नवापारा में ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 पारागांव और 2 कुरूद का निवासी बताया गया है।

आमने-सामने हुई टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरौद- बजरंगपुर नेशनल हाइवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार और मंगलवार की दरमयानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। खाली ट्रक और रेत से भरे हाईवा में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। रेत से भरी हाईवा चालक की लापरवाही इस मामले में सामने आई है। 

See also  चैन स्नैचिंग की शिकायत पर कंडक्टर ने थाने में यात्रियों समेत खड़ी कर दी बस, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

दो किमी. दूर तक गूंजी हादसे की आवाज
बताया जा रहा है कि, मृतकों में 1 पारागांव और 2 कुरूद का निवासी है। आस पास के लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दो किलोमीटर दूर तक आवाज गूंजी। इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों से क्षेत्र में दहशत है। उल्लेखनीय है कि, नियमों का उल्लंघन कर नवापारा- रायपुर रोड पर 24 घंटे रेत भरी से भरे हाइवा गुजर रहे हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

See also  गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग, खाना पका रही तीन महिलाएं झुलसीं

तत्काल मौके पर पहुंचे नवापारा थाना थानेदार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, हाइवा के चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रायपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही टीआई दीपेश जायसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल चालक को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

See also  महतारी वंदन योजना : ई-केवायसी अनिवार्य किए जाने के बाद हितग्राही महिलाएं परेशान, पोर्टल बंद होने से 2000 महिलाओं का कटा नाम

मृतकों में दो युवा और एक बुजुर्ग 
हाईवा का नं सीजी o4 -क्यू पी -2293 जिसे कुरुद के रहने वाले ड्राइवर दीपक पटेल उम्र 22 वर्ष चला रहा था। साथ में सुमीत यादव उम्र 19 वर्ष था दोंनो की स्पाट में मौत हो गई। जबकि ट्रक का नं सीजी 04 -जेसी- 7941 का चालक पारागांव नवापारा निवासी भागवत साहू उम्र 65 साल की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। 

Related Articles

Leave a Reply