छत्तीसगढ़

DSP पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप… रिश्ते में मौसी की बहू लगती है पीड़िता, जांच जारी, अभी गिरफ्तारी नहीं

भिलाई

मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी की भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

See also  CG बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का ऐलान, आज इतने बजे आएगा रिजल्ट

CG Crime News: 9वीं के छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अपराध से जुड़ी एक अन्य खबर में रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई है। उसी निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना स्कूल में हुई या घर में इसकी जानकारी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को घर में होना बता रही है। जबकि स्वजनों का आरोप है कि दो माह पहले स्कूल के डांस क्लास रूम में दुष्कर्म किया गया है। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बेटी स्कूल जाने से मना करती थी। गुमसुम रह रही थी। स्कूल में शिक्षकों से संपर्क किया गया, तो कहा गया कि काउंसलर से बात कीजिए। जब बच्ची को काउंसलर के पास लेकर गए तो पूरे मामले का राजफाश हुआ। पिता का आरोप है कि लड़के के पिता पुलिस में हैं, जिसके कारण केस कमजोर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय भेज दिया है।

See also  तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा, बेटी को तैरना सिखाते समय बहे पिता-बेटी, पिता का शव मिला

स्कूल प्रबंधन ने कहा जांच कमेटी बनेगी
स्कूल प्रबंधक ने कहा कि, शुक्रवार को साढ़े 10 बजे पुलिस थाने से घटना की जानकारी मिली। छात्र का नंबर और पता मांगा गया था। स्कूल परिसर में हुई घटना के मामले में जब प्रबंधन से पूछा गया तो उनके द्वारा कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही गई।

See also  मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना : 75% तक छूट और 100% सरचार्ज माफी, लाखों उपभोक्ताओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Leave a Reply