छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्त्ती : लापरवाही, मृत सचिव को बनाया खरीदी प्रभारी

सक्त्ती। सक्त्ती जिले के डभरा तहसील क्षेत्र के खरीदी केंद्र बड़े कटेकोनी गांव से है, जहां कुछ दिन पहले मृत हो चुके पंचायत सचिव जीतराम महेश्वरी को ही खरीदी प्रभारी बना दिया गया।

हड़ताल से निपटने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सरकार ने एक वैकल्पिक रास्ता निकाला। आनन-फानन में प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत सचिवों को धान खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक की ज़िम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए।

See also  मां ने पत्थर से सिर कुचलकर की अपने ही ढाई साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार


लेकिन इसी वैकल्पिक व्यवस्था ने सक्त्ती जिले में प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। यह सक्त्ती जिले का बड़े कटेकोनी सहकारी समिति है। यहां के लिए जारी आदेश में एक ऐसे पंचायत सचिव को खरीदी प्रभारी और प्रबंधक नियुक्त कर दिया गया है, जिनकी मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी है। यह मामला सिर्फ एक लिपिकीय भूल का नहीं है, बल्कि यह धान खरीदी जैसे महाअभियान को लेकर शासन-प्रशासन की गंभीरता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक तरफ लाखों किसान अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक तंत्र इस कदर बेखबर है कि उसे ये भी नहीं पता कि जिस अधिकारी को वो ज़िम्मेदारी सौंप रहा है, वो अब इस दुनिया में है भी या नहीं। इस एक आदेश ने पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर इस बड़ी गलती का जिम्मेदार कौन है और उस पर क्या कार्रवाई होगी।

See also  जशपुर में विमान हादसे का सरकार ने किया खंडन, कहा- इस तरह की घटना की सूचना नहीं

Pdf के 81 न0 में जीतराम महेश्वरी मृतक सचिव का नाम है

Related Articles

Leave a Reply