Uncategorized

रोड सेफ्टी रैली हुई हादसे का शिकार, पिकअप वाहन ने रैली में शामिल 4 मोटरसाइकिल को चपेटा, 6 घायलों में 4 की हालत गंभीर

गरियाबंद

सड़क पर रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान की रैली निकली थी। तभी एक पिकअप ने जागरूकता अभियान में शामिल 4 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इदांगांव थाना क्षेत्र का है। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद भेजा गया है। घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से तीन दिन से रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए जा रहे हैं। अभियान में मंगलवार को रैली मैनपुर से होकर देवभोग जा रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन रैली में शामिल मोटारसाइकिल्स को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से देवभोग अस्पताल ले गई। वहां से गंभीर हालत देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें भी 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

See also  BetPlay: Quick Play Slots y Live Action – Ganancias Rápidas en BetPlay Casino

Related Articles

Leave a Reply