छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: बेटियों ने बदली समाज की सोच, मां को दिया कंधा, निभाईं अंतिम रस्में


जांजगीर-चांपा। जिले के केरा गांव की चार बेटियों ने समाज को एक नई दिशा दिखाते हुए अपनी दिवंगत मां की अंतिम यात्रा की सभी रस्में पूरी कीं। पारंपरिक मान्यताओं को पीछे छोड़ते हुए इन बेटियों ने न केवल अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि पूजा-अर्चना कर अंतिम संस्कार की सारी विधियां भी निभाईं।

See also  पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, पत्नी ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

बेटियों ने मां को फूलों से सजी एम्बुलेंस में तुलसी से केरा गांव तक विदाई दी और फिर महानदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में चिता सजाकर मुखाग्नि दी। यह दृश्य न सिर्फ भावुक करने वाला था, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला भी था कि बेटियां भी हर कर्तव्य को पूरी श्रद्धा से निभा सकती हैं।चारों बेटियां माता-पिता का संबल थीं और आज वे पूरे समाज के लिए एक मिसाल बन गई हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि बेटियां केवल ‘लक्ष्मी’ नहीं, बल्कि ‘शक्ति’ भी हैं।

See also  कछुए पर हमला : मनकादाई मंदिर तालाब में 50 किलो कछुआ घायल, अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाया

Related Articles

Leave a Reply