देश

लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 29 मार्च को रहें ज्यादा सावधान

नई दिल्ली

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या भी है। साथ ही, इसी दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन मंत्र जप, ध्यान और दान-पुण्य करना बेहद लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्य के मूलमंत्र का जप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, करियर में सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

See also  18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, सबसे पहले PM मोदी, फिर अमित शाह, गडकरी, शिवराज ने सांसद के रूप में ली शपथ

Related Articles

Leave a Reply