छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर मां से मारपीट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा।  शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर अपनी ही मां से मारपीट करने वाले आरोपी बेटे को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी राजू साहू (27) आए दिन अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था पैसा नही देने पर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता था। सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 356/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने आरोपी राजू हिरासत मे लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

See also  टोकियो में नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम उपलब्धि से पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित-मुख्यमंत्री श्री बघेल

Related Articles

Leave a Reply