छत्तीसगढ़

शराब दुकान में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी : चिल्हर पैसों को लेकर हुआ विवाद, कर दी कर्मचारियों की पिटाई

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के नगर पंचायत पिपरिया में सांसद प्रतिनिधी और भाजपा नेता का शराब दुकान में दादागिरी करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन और पार्टी की ओर से अभी तक कोई रियेक्शन सामने नही आया है। 

See also  RKM पावर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

नगर पंचायत पिपरिया के सांसद प्रतिनिधि शिवचरण पटेल अपने अन्य साथियों के साथ शराब लेने दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान चिल्हर पैसों को लेकर शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भाजपा नेता भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने दुकान के कर्मचारियों के साथ गाली- गलौच के साथ साथ मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नही सांसद प्रतिनिधि शिवचरण पटेल नगर पंचायत पिपरिया के वॉर्ड क्रमांक एक का पार्षद प्रतिनिधि भी है। भाजपा नेता शराब दुकान में मामूली बात को लेकर दादागिरी कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन और पार्टी की ओर से अभी तक कोई रियेक्शन सामने नही आया है।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

Related Articles

Leave a Reply