छत्तीसगढ़

घर में घुसा ईमानदार चोर : लक्ष्मी जी के सामने रखे थे 10 लाख के जेवर, उनमें से थोड़े ही चुराकर चलता बना

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर छत के रास्ते घर में घुसा और लक्ष्मी पूजन के लिए रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घर में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और 47 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, लेकिन चोर करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगल बाजार निवासी संगीता वर्मा के घर में अज्ञात चोर ने छत के रास्ते प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे लक्ष्मी पूजन के जेवर और नकदी को निशाना बनाया। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घर में रखे थे 10 लाख के जेवर और 47 हजार नकद
बताया जा रहा है कि घर में लक्ष्मी पूजन के लिए 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर रखे हुए थे। इसके अलावा 47 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे। चोर ने इनमें से करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। हालांकि, घर में मौजूद बाकी सामान को चोर ने हाथ नहीं लगाया।

See also  राजनांदगांव में तस्करी करते 22 पेटी शराब जब्त:मध्यप्रदेश से बस्तर ले जा रहे थे, शराब की कीमत एक लाख 26 हजार रुपए

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता संगीता वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply