छत्तीसगढ़

सरगुजा में कारोबारी के परिवार को पहले बंधक बनाया फिर 30 लाख लूटकर भागे नकाबपोश बदमाश

सरगुजा जिले में 3 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट की है। बदमाश 25 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश लूट ले गए। घटना CCTV में कैद हो गई। मामला सीतापुर थाना इलाके के नवापारा का है।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर राधेश्याम गुप्ता का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर पर सो रहा था। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना दुकान चलाता है। रात करीब 1:30 बजे कट्टे और तलवार से लैस 3 नकाबपोश बदमाश छत का गेट तोड़कर घर में घुस गए।

घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट

बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता समेत उनके दो बेटों के कमरे को खटखटाकर खुलवाया। उसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उनके अलमारी में रखे कैश और सोने-चांदी के जेवरात निकलवा कर लूट लिए। महिलाओं से पहने जेवर भी उतरवा लिए।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट ने VSK ऐप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

मोबाइल बाहर फेंका, घर‌ बंद कर भागे

इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन छीन लिए। जिसे जाते समय घर के बाहर फेंक दिया। पूरे परिवार को कमरों में बंद कर दिया। फिर भाग गए। राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं होता था। उसे लुटेरों ने वैसे ही छोड़ दिया।

जिसके बाद पोते ने घर में बंधक बने परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। उन्होंने आवाज देकर पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के भाई के परिवार को उठाया। भाई ने मेन गेट खोला, तब सभी लोग बाहर निकल पाए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

लूट की सूचना रात करीब 3 बजे सीतापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लूटे गए कैश और सोने-चांदी का आकलन कर रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

See also  बिलासपुर में वकील ने युवती से रेप किया:केस के सिलसिले में हुई थी दोनों की मुलाकात; न्याय का भरोसा दिलाकर बनाए संबंध

Related Articles

Leave a Reply