Uncategorized

सैकड़ों लड़कियां सप्लाई कर चुका…पति-पत्नी और पत्रकार के रैकेट का खुलासा, दरभंगा पुलिस की कार्रवाई

दरभंगा

बिहार की दरभंगा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें अब तक चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, कई महिला और पुरुष फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं. साथ ही एक पत्रकार भी गिरफ्तार हुआ है. पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि इसके तार बांग्लादेश से भी जुड़े हैं. हालांकि इसका मुख्य सरगना दरभंगा के रहने वाले एक पति पत्नी हैं. हैरान करने वाली बात यह है की एक बांग्लादेश की महिला के आलावा एक स्थानीय पत्रकार के साथ-साथ होटल का मैनेजर इस पूरे रैकेट में शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच अब भी चल रही है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद कई और लोग इसकी जद में आ सकते हैं.

See also  TrueFortune Casino Review: Vittorie Veloci e Gioco ad Alta Intensità

सिटी SP शुभम आर्य के खुद इसकी पुष्टि की और प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा मीडिया के सामने किया. उन्होंने बताया कि दरभंगा के एक पति पत्नी सोनू कुमार और छोटी देवी पूरे सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना हैं. इन्हीं के बुलाने पर बांग्लादेश की महिला कोलकाता के रास्ते दरभंगा पहुंची थी. यहां इन्हें दरभंगा के वाजितपुर मोहल्ले के महड़ौली इलाके में बीती रात शक के आधार पर पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस जांच में एक के बाद एक खुलासे होते चले गए.

See also  Oz2Win Casino: Quick Play Slots and Fast Wins for the On‑The‑Go Gambler

इनके बयान के बाद जब पुलिस ने दरभंगा के अतिथि होटल में छापेमारी की तो वहां भी एक कमरे से एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. होटल में गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय पत्रकार एम राजा के रूप में की गयी जो अलीनगर का रहनेवाला है. आरोपी की मोबाइल जांच और पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि सभी लोग मिल तकरीबन अब तक सैकड़ों लोगों तक लड़कियां सप्लाई कर चुके हैं.

See also  Amunra Casino Login: Schritt‑für‑Schritt Anleitung, Tipps & Sicherheit für deutsche Spieler

सिटी एसपी ने बताया कि बांग्लादेश से दरभंगा पहुंची महिला के पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया गया है, जिसके सत्यापन के लिए पुलिस लगी हुई है. वीजा के अनुसार, बांग्लादेश की महिला इलाज के लिए कोलकाता आई थी. तत्काल पुलिस सेक्स रैकेट में शामिल महिला को पीड़ित मान जांच कर रही है. आगे जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.

Related Articles

Leave a Reply