छत्तीसगढ़

घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मां और ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेंदुए के हमले (Leopard Attack) से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। कोटरीछापर गांव में 3 साल की मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन मां और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार, घटना घर के आंगन के बाहर की है, जहां खेल रही बच्ची पर अचानक तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। तेंदुआ बच्ची को उठाकर ले जाने ही वाला था कि उसकी मां ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया।

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

तेंदुए के हमले से बच्ची के गर्दन और पैर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची को बचाने के बाद तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही आस-पास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  "नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन ने किया रिजेक्ट, मुस्कान के फैसले की देशभर में चर्चा"

Related Articles

Leave a Reply