छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत….आज मात्र 90 केस, कोई मृत्यु नही

  • 9 अगस्त को 5 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

रायपुर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 9 अगस्त को 0.32 प्रतिशत रही है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 27 हजार 20 सैंपलों की जांच में 90 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। आज कोरोना से कोई मृत्यु नही हुई है। राज्य के नारायणपुर जिले में 2.47 प्रतिशत पाजिविटी दर को छोड़कर शेष सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे है। 27 जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.88 प्रतिशत तक है। प्रदेश के 5 जिलों बालोद , कोंडागांव, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सुकमा में 9 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं।

See also  बलरामपुर में कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप पलटी, 2 सीएएफ जवानों की मौत

Related Articles

Leave a Reply