जांजगीर चांपा

यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर किया जा रहा है सम्मानित

यातायात पुलिस एवं जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमो का पालन करने हेतु दी जा रही है समझाइश

जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सडक दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवं जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 12 मई 2024 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वृहद रूप से विशेष अभियान चलाकर मोटरसाइकिल में हेलमेट धारण करने वाले एवम चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आम नागरिकों को भी यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की समझाइस दी गई।
उपरोक्त वाहन चालकों को सम्मानित करने एवम समझाइश देने में श्री प्रदीप शोरी, उप पुलिस अधीक्षक, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, DSP अनिल कुर्रे, प्रशिक्षु dsp श्री संगम राम, श्री प्रदीप जोशी, प्रभारी यातायात एवं जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़: शिक्षकों की सीधी भर्ती के 14 हजार 580 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी करने सहमति

Related Articles

Leave a Reply