छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में शराब की दुकानों पर होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा,जानिए पूरी वजह

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब दुकानों पर अब कैशलेस और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू की जा रही है। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानों में तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। खुले पैसों के लेन-देन में चोरी, लूट और विवाद जैसी घटनाएं भी बढ़ रही थीं। ऐसे में अब सरकार ने तय किया है कि हर खरीदारी डिजिटल होगी, ताकि न सिर्फ ओवररेटिंग रोकी जा सके, बल्कि अपराध पर भी लगाम लगाई जा सके।

गौरतलब है कि, प्रदेश के कई शराब दुकानों में फोन पे, गूगल पे की सुविधा है। खासकर प्रिमियम शॉप में कैशलैस सुविधा है। क्योंकि ग्राहक बिना पैसे लिए मोबाइल के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए जिले में भी कोशिश की जा रही है। क्योंकि जिले के शराब दुकानों में आए दिन लूटपाट, चोरी, डकैती जैसे कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। बीते दो माह के भीतर ही दो बड़ी बड़ी घटनाएं हो चुकी है। जिसमें खोखरा शराब दुकान में 78 लाख की लूट हो चुकी है।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

वहीं केरा शराब दुकान से पौने दो लाख रुपए की डकैती हो चुकी है। इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए प्रशासन अब शराब दुकानों में कैशलैस सुविधा करते जा रही है। जिले में भी इस सुविधा की बड़ी दरकार है। क्योंकि अब ऑनलाइन ट्रांजक्शन का चलन बढ़ते जा रहा है। इससे ग्राहकों को सहूलियत होगी।

पैसों का मिलान कर पाना कठिन
दरअसल, शराब दुकानों में हर रोज लाखों रुपए की बिक्री होती है। लाखों रुपए का भुगतान का मिलान कर पाना कर्मचारियों के लिए दिक्कत हो जाएगी। कितने का नकद भुगतान हुआ है तो कितने का ऑनलाइन भुगतान हुआ है। इसकी मिलाश करना कठिन हो जाएगा। इसके लिए भी कोई तोड़ निकालने की कवायद जारी है। इसके लिए बड़े शहरों में किस तरह पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी। ताकि इस पहल को शराब दुकानों में चलन में लाई जा सके।

See also  न्यू ईयर से पहले राजधानी में डबल मर्डर : दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या, फैली सनसनी

हर शराब दुकान से दो लाख की बिक्री
जिले में 48 शराब दुकानें है। जिसमें आधे में सिंगल तो आधे में कंपोजिट सुविधा है। यानी देसी व अंग्रेजी दोनों तरह की शराब बिक्री की जाती है। इसके अलावा जांजगीर व चांपा में प्रिमियम वाइन शॉप संचालित है। इन प्रत्येक शराब दुकानों में हर रोज तकरीबन 2 लाख रुपए की शराब की बिक्री होती है। यानी तकरीबन हर रोज एक करोड़ रुपए की शराब बिक्री होती है। इतने रुपयों का मिलान करना होगा। इतना ही पूरे पाई-पाई का हिसाब कैश व ऑनलाइन ट्रांजक्शन के माध्यम से भुगतान होगी उसकी जानकारी देनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply