छत्तीसगढ़

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंड़रा में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो पत्नियों वाला युवक एक बार फिर करीब 50 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और घंटों वहीं बैठा रहा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

युवक की पहचान भेंड़रा निवासी यादराम साहू के रूप में हुई है। यह वही युवक है, जो कुछ माह पहले भी अपनी दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर इसी टावर पर चढ़ गया था।

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

एक बार फिर युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाया गया।

इस दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर जुटे रहे।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

Related Articles

Leave a Reply