छत्तीसगढ़

सक्ती के मूकबधिर युवक अभिनव राठौर को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

सक्ती: जिले के ग्राम पंचायत दुरपा के मूकबधिर युवक अभिनव राठौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। वे 9 से 18 मई तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिनव 14 सदस्यीय भारतीय सांस्कृतिक दल का हिस्सा हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, नृत्य और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। अभिनव ने सक्ती के मूकबधिर विद्यालय से दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह इंदौर चले गए। वर्तमान में वह कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..
अभिनव 14 सदस्यीय भारतीय सांस्कृतिक दल का हिस्सा हैं।

अभिनव 14 सदस्यीय भारतीय सांस्कृतिक दल का हिस्सा हैं।

अभिनव ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता पूर्व सरपंच धायत्री देवी राठौर और जल संसाधन विभाग में कार्यरत सुखीराम राठौर गर्व महसूस कर रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर
अभिनव ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिनव ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिनव की यह सफलता दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि साबित करती है कि सही दिशा, निरंतर मेहनत और दृढ़ आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply