छत्तीसगढ़

नानी की जान लेने वाली निकली भोली-भाली दिखने वाली दो नातिन 

भिलाई: पैसों के लालच में दो नातिनों ने अपनी सगी नानी को मौत के घाट उतार दिया. गला दबाकर नानी की मर्डर करने के बाद दोनों सगी बहनें नानी के पास रखे नकद पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद दोनों सगी बहनों को नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

नातिनों ने की नानी की हत्या: पुलिस के मुताबिक पैसों के लालच में दोनों सगी बहनों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्या में शामिल एक बहन बालिग है जबकि दूसरी बहन नाबालिग है. पुलिस को चकमा देने और जांच को भटकाने की कोशिश दोनों बहनें कर रही थी. पुलिस ने वारदात वाली जगह से मिले सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

कहां से मिली लाश: 27 जुलाई को 56 साल की महिला का शव उसके ही घर से मिला था. पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात चार दिन पहले घटी थी. पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो बता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है. पुलिस ने जब जांच शुरु की तो कई खुलासे एक साथ हुए. जांच में पता चला कि हत्या की वारदात को सगी नातिनों ने अंजाम दिया है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

लूट का माल बरामद: पुलिस के मुताबिक पैसों के चलते नातिनों और नानी के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने दोनों बहनों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से लूट की रकम और गहने बरामद कर लिए हैं. पुलिस के सामने दोनों बहनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. लूटे गए जेवरात करीब चार लाख के हैं.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply