छत्तीसगढ़

रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ वन विभाग ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर 50 करोड़ रुपए में तस्करी करने के लिए पैंगोलिन को रायपुर लेकर आए थे।

वन विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर इस दुर्लभ जीव का रेस्क्यू किया है। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस थाना सिटी चंगोराभाठा क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहाँ से पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तस्करी के तार

पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पैंगोलिन को पखांजूर से तस्करी करके रायपुर लाया गया था और यहाँ इसे बेचने की तैयारी थी। गिरफ्तार किए गए दो तस्करों में से एक आरोपी गोपाल बोपचे है, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन बरामद किया गया। वहीं दूसरा आरोपी खोखन हालदार है, जो पखांजूर का रहने वाला है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

वन विभाग की टीम ने मौके से इन 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। विभाग की टीम अब मुख्य आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। साथ ही, वन विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़े होने की संभावनाओं की जांच कर रहा है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply