Uncategorized

अकलतरा: पंडरिया-ढोरला मार्ग पर सड़क धंसी, कटघरी जलाशय में भी रिसाव

बारिश से दो जगह दरार

अकलतरा
लगातार बारिश से क्षेत्र में दो जगह दरार की खबर सामने आई है। पंडरिया- ढोरला को जोड़ने वाली सड़क धंस रही है, वहीं कटघरी जलाशय में रिसाव के बाद विभाग ने समय रहते मरम्मत कर दी।

पंडरिया में पुल के नीचे धंसी मिट्टी
अकलतरा क्षेत्र के गांव पंडरिया में सीसी रोड के नीचे पानी निकासी के लिए बनाए गए छोटे पुल की मिट्टी धंस गई है। ग्रामीणों के अनुसार नवा तालाब और आसपास के खेतों के पानी निकासी के लिए यह पुल बना है। कुछ दिन पहले इसमें छोटी दरारें आईं, जो पिछले 4-5 दिन की बारिश में बढ़ती गई। अब तालाब की तरफ भी दूसरी दरार बन गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो सड़क और पुल दोनों टूट जाएंगे। इससे पंडरिया और ढोरला का संपर्क टूट जाएगा और पंडरिया से बलौदा जाने वालों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

कटघरी जलाशय में रिसाव, तुरंत मरम्मत


दूसरी घटना कटघरी जलाशय की है। जिसे गांव वाले जुन्ना बांध और विभाग डेम नंबर वन कहता है, उसमें हल्की दरार से पानी रिसने लगा था। सरपंच भागबली नायक ने जिला पंचायत सदस्य नीलेश सिंह को सूचना दी, जिन्होंने जल संसाधन विभाग को बताया।
सूचना पर कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता दल के साथ मौके पर पहुंचे। कोटमी सोनार जलाशय की घटना से सबक लेते हुए तुरंत मरम्मत शुरू की गई। जेसीबी से जलस्तर कम कर मजदूरों ने दरार को भर दिया।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन चांपा ने कहा – “हमें खबर मिलते ही हमने दरार भर दी है, स्थायी मरम्मत का काम जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply