बहू से परेशान सास ने दी जान : आत्महत्या से पहले बहनों को भेजा VIDEO दीवार पर लिखी सुसाइड नोट

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की लक्ष्मणबंध बस्ती में एक 40 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद घर की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें महिला ने अपनी बहू को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले लक्ष्मी मानिकपुरी का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में पारिवारिक विवाद से संबंधित बातें सामने आने की बात कही जा रही है। इसके कुछ समय बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की जांच
परिजनों के अनुसार, महिला ने घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने अपनी बहू पूर्णिमा महंत को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इस लिखावट को अभी अंतिम रूप से सुसाइड नोट के तौर पर प्रमाणित नहीं किया है। मामले में दीवार पर लिखी गई सामग्री की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे लिखावट की जांच
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार पर लिखी गई लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।




