छत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ बीजापुर में वोटिंग जारी, UBGL फटने से सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत बीजापुर जिले में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. जिले के 245 मतदान केंद्रों में सुबह से लोग मतदान करने जुट रहे हैं. जिले में 225 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. दूर-दराज से लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस दौरान एक हादसा हो गया जिसमें सीआरपीएफ जवान घायल हो गया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का एक जवान उस समय घायल हो गया, जब अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का एक गोला दुर्घटनावश फट गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगाम गांव के पास हुई. सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एक मतदान केंद्र से करीब 500 मीटर दूर सर्च ऑपरेशन पर लगी हुई थी इसी दौरान ये हादसा हुआ. सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन के घायल जवान का इलाज किया जा रहा है. बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां आम चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है.

See also  16 साल की रेप पीड़िता के भ्रूण का होगा DNA:प्रेग्नेंट छात्रा को अबॉर्शन की अनुमति, प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के लिए पिता ने लगाई थी याचिका

मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखी जा रही है. जिसे की सभी पोसिंग बूथ पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, लेकिन लोग 6 बजे से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्र के बाहर जमा हो गए थे. महिला और पुरुष मतदाता कतार लगाकर अपनाी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

महिला वोटर्स में वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह: जिले की मतदाताओं में वोटिंग को लेकर सबसे ज्यादा रूचि देखी जा रही है. कई पोलिंग बूथों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा देखी जा रही है. संवेदनशील मतदान केन्द्रों में वोटिंग नहीं हुई शुरू: सुबह से जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित इलाके में भी लोग बड़ी संख्या में मतदान करने निकल रहे हैं. हालांकि, कुछ संवेदनशील मतदान केन्द्रों में वोटिंग शुरू नहीं हुई है.

See also  पिकनिक मनाने गया राजस्व विभाग का कर्मचारी डैम में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Articles

Leave a Reply