छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पाइप लाइन के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरखो और तेंदुभाटा के बीच पाइप लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान तेंदुभाटा निवासी 23 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पाइप लाइन के पास शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा तैयार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर रवाना कर दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। वहीं, युवक की मौत की खबर से तेंदुभाटा सहित आसपास के इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply