छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे दो युवक, खोजबीन जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम SDRF के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।

See also  सनी लियोन के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

सूखेद्र का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे दोस्त

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का एक दिन पहले जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं

देवरी पिकनिक स्पॉट को जिला प्रशासन ने पहले ही डेंजर जोन घोषित कर रखा है और यहां गहरे पानी में नहाने से बचने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी की गहराई में फंसने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस बार भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना घटी है।

See also  छत्तीसगढ़ में पहली बार Drive-In Movie: सेंध लेक के पास खुले आसमान तले कार में बैठकर देख सकेंगे फिल्म, DDLJ और मोहब्बतें की होगी स्क्रीनिंग

Related Articles

Leave a Reply