छत्तीसगढ़

रानू साहू और सौम्या चौरसिया से ACB और EOW जेल में करेगी पूछताछ, कोर्ट ने तीन दिनों की दी अनुमति

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटला में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जेल में पूछताछ करेगी। एसीबी की टीम चार से सात अप्रैल के बीच पूछताछ करेगी। इसके लिए कोर्ट ने तीन दिन का समय दिया है।

कोल घोटाला केस में जेल में बंद दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में आवेदन पेश किया था। कोर्ट ने पूछताछ के लिए तीन दिन की अनुमति दी है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम जेल में बंद रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी।

एसीबी की टीम 29 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग केस में पूछताछ की। टीम शराब घोटाला मामले में जेल में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद अब रानू साहू और सौम्या चौरसिया से पूछताछ करेगी।

See also  'बलपूर्वक कार्रवाई नहीं करेंगे', कांग्रेस से 1700 करोड़ की रिकवरी पर आयकर विभाग ने कही ये बात

Related Articles

Leave a Reply