देश

धार्मिक मुद्दों, अग्निवीर योजना पर ना हो बयानबाजी… कांग्रेस-बीजेपी के स्टार कैंपेनर्स पर चुनाव आयोग सख्त

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में नेताओं के प्रचार और बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं. चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों को अपने बयान सही करने, सावधानी बरतने और मर्यादा में रहने के लिए औपचारिक नोट जारी करने का निर्देश दिया है.

चुनाव प्रचार की गिरती गुणवत्ता के मद्देनजर आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को यह निर्देश जारी किया है. चुनाव आयोग ने जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया है. आयोग ने कहा कि भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल को चुनाव के कारण प्रभावित नहीं किया जा सकता.

धार्मिक और सांप्रदायिक बयानों से करें परहेज

See also  'सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं', महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे का नया वार; पूछे ये तीन सवाल

चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों बड़ी पार्टियों को भारतीय मतदाता के गुणवत्तापूर्ण चुनावी अनुभव की विरासत को कमजोर करने की इजाजत नहीं है. इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी और उसके स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में धार्मिक और सांप्रदायिक बयानों से परहेज करने का निर्देश दिया है.

रक्षा बलों का राजनीतिकरण न करें

चुनाव आयोग ने बीजेपी से समाज को बांटने वाले भाषण को बंद करने के लिए कहा है. वहीं अग्निवीर स्कीम पर आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे रक्षा बलों का राजनीतिकरण न करें और रक्षा बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना को लेकर विभाजनकारी बयान न दें.

बीजेपी उम्मीदवार पर EC का एक्शन

इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और तमलुक सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी थी. आयोग ने उन्हें अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी सख्त चेतावनी दी थी. बता दें कि अभिजीत के खिलाफ टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. टीएमसी का कहना था कि गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है.

See also  राशन के लिए सरकार ने बनाया नया नियम, अगर आप भी हैं लाभार्थी तो जरूर जानिए

(साभार आज तक )

Related Articles

Leave a Reply