Advertisement
देश

‘सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं’, महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे का नया वार; पूछे ये तीन सवाल

नई दिल्ली। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुई तू तू-मैं मैं अभी शांत होती नहीं दिख रही है। दुबे ने बुधवार को एक बार फिर तृणमूल सांसद पर ताजा हमला बोला है। पैसों के बदले सवाल पूछने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

निशिकांत दुबे के तीखे सवाल
सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। दुबे ने अपने पोस्ट में महुआ मोइत्रा से कुछ सवाल पूछे हैं, साथ ही मांग रखी है कि उन्हें इनका जवाब देना होगा। संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है।

सवाल संसद की गरिमा,भारत की सुरक्षा व कथित सांसद की ,proprietary, corruption and criminality का है,जबाब देना है कि दुबई में NIC मेल खुला की नहीं? पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं? विदेश जाने आने के खर्च किसने उठाए? कभी @loksabhaspeaker व @MEAIndia से विदेश जाने का permission लिया…— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 25, 2023

नियमों के उल्लंघन के आरोप
निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के उन आरोपों के बाद आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुबे को आश्वासन दिया था कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा।

दरअसल महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे औक मनोज तिवारी पर लगाया था कि इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने एटीसी पर शाम के वक्त निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि एटीसी ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply