10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी : शिक्षा मंडल ने दिशा-निर्देश भी बताए, सुबह 9 बजे शुरू होंगे सभी पेपर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक तथा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।
सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शात्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित, 31 मार्च को अंग्रेजी तथा 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश
मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा। प्रातः 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण तथा 9.10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। परीक्षार्थी एवं अभिभावक विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
कक्षा दसवीं परीक्षा की विषय सूची
- 13.03.2027 (शनिवार): तृतीय भाषा — संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उड़िया
- 16.03.2027 (मंगलवार): द्वितीय भाषा — अंग्रेजी (080)
- 18.03.2027 (गुरुवार): सामाजिक विज्ञान (300)
- 20.03.2027 (शनिवार): विज्ञान (200)
- 25.03.2027 (गुरुवार): प्रथम भाषा — हिन्दी (070)
- 30.03.2027 (मंगलवार): गणित (100)
- 01.04.2027 (गुरुवार): व्यावसायिक पाठ्यक्रम — ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग (901), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), ऑटोमोबाइल-सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (906), टेली कम्युनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस [BFSI] (908), ब्यूटी एंड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915)
- 05.04.2027 (सोमवार): केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161) / केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग (162)
कक्षा 12वीं परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल
- 12.03.2027 (शुक्रवार): हिन्दी (010 / 810)
- 15.03.2027 (सोमवार): राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)
- 17.03.2027 (बुधवार): संस्कृत (030 / 830)
- 19.03.2027 (शुक्रवार): जीव विज्ञान (203 / 803), अर्थशास्त्र (303), पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)
- 24.03.2027 (बुधवार): समाज शास्त्र (104)
- 29.03.2027 (सोमवार): गणित (204 / 804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164), कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169 / 869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)
- 31.03.2027 (बुधवार): अंग्रेजी (020 / 820)
- 03.04.2027 (शनिवार): इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राइंग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) (610)
- 05.04.2027 (सोमवार): भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)
- 06.04.2027 (मंगलवार): रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्युनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एण्ड इन्श्योरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एंड वेलनेस (959), इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड हार्डवेयर (960)
- 07.04.2027 (बुधवार): मराठी (031 / 831), उर्दू (032 / 832), पंजाबी (033 / 833), सिंधी (034 / 834), बंगाली (035 / 835), गुजराती (036 / 836), तेलुगू (037 / 837), तमिल (038 / 838), मलयालम (039 / 839), कन्नड़ (041 / 841), उड़िया (042 / 842)
- 08.04.2027 (गुरुवार): मनोविज्ञान (105)



.




