छत्तीसगढ़

बेटे के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों से दो बार मिली थी धमकी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। अभी हमलावरों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नक्सलियों की हरकत है।

महिला की पहचान जिले के तिम्मापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के रूप में हुई। अब तक की पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला अपने घर पर बेटे के साथ थी। तभी अज्ञात लोग घर में घुसे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लक्ष्मी को पहले भी धमकी मिली थी।

See also  खल्लारी रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या हुई 2, एक और घायल ने तोड़ा दम

Related Articles

Leave a Reply