छत्तीसगढ़बिलासपुर

महामाया मंदिर परिसर में सनसनी: पवित्र कुंड में बिछाया गया मौत का जाल? 4 कछुओं की मौत से उठे गंभीर सवाल

बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के पवित्र कुंड में एक बार फिर कछुओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुंड के पानी में चार कछुए मृत अवस्था में तैरते मिले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।

See also  जांजगीर चाम्पा : पति और पत्नी ने एकसाथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस बात से थे तनाव में

मंदिर प्रबंधन की सूचना पर रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले कुंड के आसपास जमा भीड़ को हटाया गया, फिर चारों कछुओं के शव बाहर निकाले गए। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वन विभाग ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

मृत कछुओं को रेंज कार्यालय लाकर कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन से पोस्टमार्टम कराया गया है। बिसरा सुरक्षित रखकर लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि शिकार या शरारत की पुष्टि होती है तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी कुंड में 30 कछुए जाल में फंसे मृत मिले थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

See also  जांजगीर-चांपा : कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम कलेक्टर कार्यालय का घेराव

Related Articles

Leave a Reply