छत्तीसगढ़

ट्रक ने 3 को कुचला…बाइक सवार महिला की मौत, 2 की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम 

जगदलपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दंपती समेत 3 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को मेकाज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर जाम लगा दिया था।

ग्रामीणों ने सड़क से शव को भी नहीं उठाया। चक्काजाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की भी लंबी कतार लगी हुई थी। फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण लौट गए हैं। मामला जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के सरगीपाल की रहने वाली तुलसा बघेल (28) अपने पति गणेश (32 ) और एक अन्य महिला सुबाली (40) के साथ जाटव गांव अपने भाई के घर आई हुई थी। यहां से वह अपने पारिवारिक काम को पूरा कर शनिवार को अपने घर सरगीपाल लौट रही थी।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

इस बीच दंतेवाड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का ड्राइवर तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में एक महिला तुलसा बघेल की मौत हो गई। उनके पति गणेश और सुबाली गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीणों ने मेकाज में भर्ती करवाया। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। साथ ही ट्रक ड्राइवर की भी फौरन गिरफ्तारी की गई। ग्रामीणों को समझाया गया, जिसके बाद वे घर लौट गए हैं।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

Related Articles

Leave a Reply