छत्तीसगढ़

सनी लियोन और जॉनी सिन्स भी उठा रहे छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का लाभ! यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना लागू की गई। इसके बाद से ही ये योजना किसी न किसी बहाने से चर्चा में बनी हुई है। एक बार फिर कुछ बातों को लेकर ये योजना प्रकाश में है। दरअसल, महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से देशभर में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

इसके पीछे की वजह पूर्व में पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन बताई जा रही हैं। इतना ही नहीं जॉनी सिन्स की भी चर्चा हो रही है। इन दोनों का नाम योजना में लाभार्थी के रूप में आया है। महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम प्रकाश में आया है। सनी लियोन नाम की महिला के खाते में इस साल मार्च से ही योजना की एक हजार रुपये हर महीने जा रही है। सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से ये प्रदेश के साथ ही देशभर में खूब चर्चा हो रही है।

See also  पेड़ कटाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर योजना की लाभार्थी महिला का नाम सनी लियोन है। वहीं उसके पति का नाम जॉनी सिन्स है। योजना के लिए महिला का पंजीयन क्रमांक MVY006535575 से दर्ज है। पूरा मामला चेक करने पर महिला लाभार्थी सनी लियोन का पता बस्तर के तालूर में बताया गया है। महिला के xxxxx76531 नंबर के खाते में हर महीने एक हजार रुपए जा रहे हैं।

See also  बेलाहीघाट पुल पर बड़ा हादसा : नीचे लटक गया ट्रैक्टर का इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

अब यह मामला प्रकाश में आने राजनीति भी होने लगी है। कांग्रेस ने योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि धर्मांतरण के कारण किसी महिला का नाम यह हो सकता है। परंपरागत तौर पर प्रदेश में इस तरह का नाम किसी महिला और पुरुष का नहीं हो सकता।

See also  NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply