छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण के स्कूल परिसर में युवक ने दी जान:पेड़ से लटका मिला शव, पारिवारिक कलह की आशंका

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे एक पेड़ पर युवक राम नारायण केवट (26) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

राम नारायण केवट रोजमर्रा मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। लगभग 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे। घटना से एक दिन पहले रविवार की शाम करीब 7 बजे वह घर से बिना कुछ कहे निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा।

See also  नेशनल हाइवे-30 पर बस हादसा, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी आत्महत्या की संभावित वजह के रूप में सामने आई है।

See also  डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Related Articles

Leave a Reply