Uncategorizedछत्तीसगढ़

स्कूल में अपनी जगह किसी दूसरे को पढ़ाने भेजता था सहायक शिक्षक, निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्राथमिक शाला बरझोरकी टोला, विकासखंड मरवाही के सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुधीर कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दूसरे व्यक्ति को पढ़ाने भेजता था सहायक शिक्षक

निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही के पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। राय पर आरोप था कि वे शाला में अनियमित रूप से उपस्थित रहते थे और अन्य व्यक्ति से अध्यापन कार्य करवाते थे। उनके ठेकेदारी कार्य में संलग्न रहने तथा मीडिया में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद शाला का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान वे शाला में अनुपस्थित पाए गए।

See also  मुख्यमंत्री साय ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

जांच प्रतिवेदन में बच्चों और उपस्थित व्यक्तियों के बयान से आरोप सही पाए गए। पाया गया कि राय समय पर शाला नहीं आते और नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है।

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply