छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : महिला को बदनाम करने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड किया, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने पामगढ़ के ढाबाडीह निवासी शनिदेव पंकज (24 साल) को हिरासत में लिया है। पीड़िता की शिकायत पर 18 जून को मामला दर्ज किया गया था।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67ए और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिससे अश्लील सामग्री अपलोड की गई थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply